फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 की हुई सैंपलिंग, 35 की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
20 की हुई सैंपलिंग, 35 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

गाजीपुर। शुक्रवार को भी जिले में 20 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें अधिकतर लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग ही हैं। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 785 सैंपल भेजे गए हैं जिसमें से 128 की रिपोर्ट आना बाकी है। खास बात यह है कि कोरोना ड्यूटी में लगाए गए छह चिकित्सक सहित 21 लोगों के भी सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले से भेजे जा रहे कोरोना के संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आने का क्रम बना हुआ है। आज 35 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिससे प्रशासन को राहत है। करीब 15 दिनों से जिले में एक भी मरीज नहीं मिला जिससे लोग सुकून महसूस कर रहे हैं। उधर, दिलदारनगर में पुलिस ने 29 लोगों की सूची तैयार की। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में क्वारंटीन किया था। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य ने बताया कि एक-एक सैंपल पर नजर रखी जा रही है। किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। बस सतर्क रहें और घरों में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें