फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के जामनगर से 1284 लोग गाजीपुर पहुंचे

विज्ञापन
लाकडाउन के दौरान गुजरात से सिटी स्टेशन पर पहुची श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से आए मजदूरों का स्क्रिन? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। गुजरात के जामनगर से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद 1284 लोगों को लेकर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही रेलवे और जिला पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। सभी को एक-एक कर बोगियों से उतारा गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-एक की जांच की गई। उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। थर्मल स्क्रीनिंग में स्वस्थ्य पाए जाने के बाद सभी को उनके घर भेजकर होम क्वारंटीन किया गया है। लाकडाउन में लंबे समय से फंसे यात्रियों को यहां कोई दिक्कत न हो इसके लिए सिटी रेलवे स्टेशन पर पहले से ही जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य तथा पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौजूद थे। इनके साथ रेलवे अधिकारी व कर्मचारी, आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी सहयोग में पूरी रात लगी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का थर्मल स्क्रीनिंग किया। इसके बाद स्वास्थ्य पाए जाने पर सभी को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे छात्र- छात्राओं, श्रमिक, कारोबारी, प्राइवेट नौकरी-पेशे से जुड़े लोगों को घर वापस बुलाने की अच्छी पहल प्रदेश सरकार ने की है। इसके तहत बृहस्पतिवार की रात गुजरात के जामनगर से 1284 लोगों को स्पेशल ट्रेन से गाजीपुर लाया गया। आधी रात के बाद करीब 2:30 बजे गुजरात से पहुंचे लोगों का एक-एक कर पहले स्वास्थ्य परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग की गई। यह सिलसिला तीन बजे से शुरू होकर सुबह पांच बजे तक निंरतर जारी रहा। इसके बाद स्वस्थ पाए जाने पर सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। उधर सुरक्षा के मद्देनजर डीएम, एसपी, एएसपी ग्रामीण, सीओ नगर, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस तथा रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों भी मौजूद रहे। कोरोना योद्धा की भूमिका में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य अपनी भी स्वास्थ्य टीम के साथ पूरी रात डटे रहे। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें लोगों की जांच में जुटी थी। जांच में सही पाए गए लोगों को जहाँ होम क्वारंटीन किया गया है, वहीं शारीरिक रूप से अस्वस्थ करीब 40 लोगों को चिह्नित कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उनका सैंपल भी भेजा जाएगा।
उधर, जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण बाहर फंसे व्यक्तियों के जनपद में आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार की रात जामनगर गुजरात से 1284 मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची है। इसमें जनपद के साथ आसपास के लोग भी शामिल हैं। इन सभी का थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। डीएम ने सभी से अपील की कि मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक है। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी को खाद्य सामग्री की किट भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें