फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे संत रविदास

विज्ञापन
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कलश वंदन यात्रा बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पहुंची। रेवरिया चट्टी, खुटहा हनुमान मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

खुटहा हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के प्रतीक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता, समानता और भाईचारे की स्थापना की जा सकती है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, महिला जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, मनोज यादव, विजय त्रिपाठी, गोलू पटेल, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें