भड़सर। जंगीपुर में आयोजित जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ, जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में मऊ, सैदपुर, गाजीपुर, अंधऊ, शेखपुर, नेवादा, मोहम्मदाबाद और बिरनो की टीमें शामिल रहीं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और तारनपुर ग्राम प्रधान अभिमन्यु सिंह मन्नू रहे। उद्घाटन मैच में सैदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेवादा की टीम 5 ओवर में 46 रन पर सिमट गई और सैदपुर ने मुकाबला जीत लिया। सैदपुर के चंदन यादव ने शानदार 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। इस अवसर पर अभिनव जायसवाल, पवनसुत गुप्ता और आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।