फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: सर्राफा व्यवसायी से आठ लाख की लूट, लुटेरे हुए फरार, प्रशासन हरकत में, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक

Tue, 12 Nov 2024 09:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में सर्राफा व्यवसायी से आठ लाख के आभूषण की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तमंचा की मुठिया से प्रहार कर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। घटना सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जियनपुर पुलिया के पास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जयनपुर पुलिया पर मंगलवार की देर शाम दो बाइक सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने तमंचा की मुठिया वारकर सर्राफा व्यवसायी से आठ लाख का आभूषण लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर घटना स्थल पर पहुंचे एसपी डा. ईरज राजा ने छानबीन करने के साथ मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार डहरा कला गांव निवासी अरमान अंसारी भीमापार में सर्राफा की दुकान चलाते हैं। वह दुकान बंद करके बैग में आभूषण लेकर भाई इरफान के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सैदपुर- भीमापार मार्ग स्थित जयनपुर पुलिया पर पीछा कर रहे दो बाइक सवार नकाबपोश चार लुटेरों ने घेराबंदी कर बाइक रोक ली।

विज्ञापन


जब तक अरमान और उसका भाई कुछ समझता एक लुटेरे ने तमंचा की मुठिया से अरमान के सिर पर वारकर कर दिया। यह देख भाई इरफान आभूषण भरे बैग को लेकर भागने लगा और एक आटो में बैठ गया। तब तक लुटेरे आटो का पीछा कर घेरकर रोक लिए। यह देख आटो चालक घबड़ा गया और आभूषण भरे बैग को सड़क पर फेंक दिया। लुटेरे तमंचा लहराते बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर उच्चाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच छानबीन जुट गए। सैदपुर सीओ अनिल सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें