फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरपीएफ, न जीआरपी, ट्रेनों में घुसने के लिए जूझ रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के मद्देनजर बढ़ी भीड़ के बीच न ट्रेनों में घुसने को यात्रियों की जद्दोजहद बढ़ गई है। रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच यात्री ट्रेनों की बोगियों में घुसने के लिए जूझते रहे और मौके पर एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। जीआरपी या आरपीएफ का कोई कर्मचारी यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद नहीं था। यात्री ट्रेनों के बंद गेट खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन का दावा है कि सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। रेलकर्मियों के अलावा आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को यात्रियों की सहायता की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन यात्रियों की सहायता के लिए कोई नहीं दिख रहा। जबकि इन दिनों प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर जीआरपी को यात्रियों के सामान की चेकिंग करके कोरम पूरा करते देखा गया। सुबह 4:20 बजे प्रयागराज मेमू ट्रेन ठसाठस भरकर गई। यही हाल 10 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन का रहा। इसके बाद 10:08 बजे आई दूसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन की स्थिति भी ऐसी ही रही। दोपहर में 1:35 बजे तीसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर आई तो कई कोच के गेट बंद मिले। बंद गेटों पर लोगों को हाथों से खटखटाते देखा गया। पहले से ही यह ट्रेन यात्रियों से भरकर आई थी। ट्रेन रुकते ही सिटी रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़ अंदर घुसने के लिए धक्कामुक्की करने लगी। इस दौरान एक भी जीआरपी या आरपीएफ का जवान नजर नहीं आया। सेफ्टी टेप तक नहीं लगाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को क्रमबद्ध तरीके से ट्रेन में चढ़ाया जाए। कुछ यही हाल 1:45 बजे कामायनी एक्सप्रेस का रहा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर यात्रियों को जरूरी उचित सुविधा के निर्देश सभी रेलवे स्टेशनों पर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें