चीखपुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घायलों में अरविंद राजभर (25), सुजीत राजभर (18), राजन राजभर (15), सूरज राजभर (15), प्रदुम्न कुमार (17), विशाल राजभर (16), दीपक राजभर (16), चंदन राजभर (18) और कुंदन (16) का इलाज कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जिसमें से अरविंद, राजन और दीपक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।