फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों छात्रों का रिजल्ट अधर में

Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कई डिग्री कॉलेजों का रिजल्ट आधा-अधूरा आया है। जिससे सैकड़ों छात्र अपना रिजल्ट जानने के लिए साइबर कैफे और कॉलेजों के चक्कर काट रहे हैं। विद्यालय प्रशासन इसे लेकर उदासीन बना हुआ है। छात्रों का रिजल्ट अभी तक क्यों नहीं आया, यह बताने वाला कोई नहीं है। उधर विद्यालय प्रबंधकों का कहना है कि 20 से 30 फीसदी छात्रों का रिजल्ट रुका है, जिसे जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



जनपद के राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर तथा रामसुमेर सूर्यवंशी महिला डिग्री कालेज देवस्थली डाही के स्नातक तथा परास्नातक के हजारों छात्रों का रिजल्ट नहीं आया है। जून के पहले सप्ताह ही परिणाम घोषित हो गए हैं। एक नजर अगर राजकीय महाविद्यालय पर नजर डालें तो बीए प्रथम वर्ष में 936 छात्रों का रिजल्ट नहीं आया है। बीए द्वितीय वर्ष के 854 छात्रों का रिजल्ट बाधित है।

जबकि बीए तृतीय वर्ष के 910 छात्र अपने रिजल्ट के लिए भटक रहे हैं।
यही हाल बीएससी प्रथम वर्ष के 131 तथा द्वितीय वर्ष के 91 और तृतीय वर्ष के 99 छात्र का रिजल्ट अब तक नहीं आया है। उधर एमए के छात्रों भी अपने रिजल्ट को लेकर परेशान हैं। एमए प्रथम वर्ष के 436 छात्र तथा द्वितीय वर्ष के 462 छात्रों का अभी तक परिणाम नहीं आ सका है। छात्र अपना रिजल्ट जानने को बेताब हैं। उन्हें बार-बार इसके लिए साइबर कैफे पर जाना पड़ रहा है। छात्रों की माने तो प्रयोगात्मक विषय से संबंधित छात्रों का ज्यादातर परिणाम नहीं आया है।
विज्ञापन


उधर राम सुमेर सूर्यवंशी महिला डिग्री कालेज देवस्थली डाही की छात्राएं भी अपने रिजल्ट के लिए विद्यालय का चक्कर काट रही हैं।वहां भी बीए प्रथम वर्ष से लेकर तृृतीय वर्ष तक की छात्राओं का रिजल्ट आधा-अधूरा आया है। इसकी शिकायत सोमवार को तृतीय वर्ष की छात्रा सरख्शां आरिफ, सुशील यादव, माधुरी यादव, जूही सिंह, सीमा यादव, प्रीति आदि ने प्रबंधक से की थी।


उन्हें बताया गया कि बहुत जल्द रिजल्ट आ जाएगा। 20 से 30 फीसदी रिजल्ट रुके हैं, जिन्हें नेट पर अपलोड किया जा रहा है। रिजल्ट न आने से बीए तृतीय वर्ष छात्राएं परेशान हैं और बीटीसी का फार्म भरने के लिए चक्कर काट रही है। यह तो महज बानगी भर है जनपद के दर्जनों डिग्री कालेजों में यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें