फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय समता भवन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि अगर आदमी के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। आज लोकतंत्र खतरे में है, इसको बचाना जरूरी है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को एक राजनीतिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए वे सामाजिक न्याय की लड़ाई के बड़े योद्धा थे। वे सरलता और सादगी के पर्याय थे। उन्होंने आजीवन समाज में व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष किया। वे बिहार में सामाजिक आंदोलन के प्रतीक थे। वह बिहार की राजनीति में गरीब गुरबों की सबसे प्रबल आवाज थे। इस अवसर पर जैकिशन साहू, डॉ. खालिद, चौथी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, रामवृक्ष यादव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद, गोपाल यादव, परशुराम यादव, राजकुमार पांडेय, चंद्रेश्वर यादव, विजयशंकर यादव, आत्मा यादव, रामाशीष यादव, गुड्डू यादव, पारस यादव, हरवंश यादव, द्वारिका यादव, प्रेमशंकर पाठक आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें