फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार बनाएंगे

Sun, 25 Jan 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जिले के  विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया। समारोह को यादगार और शानदार बनाने के लिए जगह-जगह तैयारियों को अंतिम रूप देने की हर संभव कोशिश होती रही। शाम होते हुए जिले के सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवन रोशनी से नहा उठे। सोमवार को 26 जनवरी के मौके पर जिले भर में शान से तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही तरह-तरह के सांस्कृतिक एवं खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन



गणतंत्र दिवस को लेकर हर वर्ग में उमंग और उत्साह है। पिछले कई दिनों से स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही थी। रविवार को अवकाश होने पर भी कई स्कूल खुले रहे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं को रिहर्सल कराया गया।

शहर के लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा के नेतृत्व में छात्राओं को रिहर्सल कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने मेरा रंग दे बसंती चोला.. मेरे देश की धरती सोना, उगले-उगले हीरे-मोती.. तथा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा.. गीत पर पूर्वाभ्यास किया। इसी प्रकार बंधवा स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल, जीजीआईसी, राज पब्लिक स्कूल, शाहफैल, एमजेआरपी, अवध पब्लिक, जनसेवा विद्यापीठ सकलेनाबाद सहित अन्य स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का छात्र-छात्राओं ने पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन


 पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों की ओर से परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। देर शाम जिले के सरकारी और अर्द्धसरकारी भवन विद्युत की आकर्षक झालरों से जगमगा उठे। सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस लाइन में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोग सम्मानित भी किए जाएंगे। स्कूलों की ओर से प्रभातफेरियां निकाली जाएगी। अस्पतालों में मरीजों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें