फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह की खंड शिक्षा अधिकारी डा. कल्पना के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी एमपी सिंह ने शासन को संस्तुति की है। इससे विभाग में हड़कंप मच गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि शिक्षकों की तरफ से काफी समय से बीईओ को लेकर शिकायत की जा रही थी। शिक्षकों की शिकायत थी कि निरीक्षण सुधारात्मक होता है लेकिन खंड शिक्षाधिकारी का निरीक्षण सुधारात्मक नहीं होता था। उन्होंने शिक्षकों से दुर्व्यवहार के साथ ही कुछ अन्य आरोप लगाए हैं। बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को लेकर उनकी तरफ से पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन इसके बाद भी उनमें अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसको लेकर निदेशालय को रिपोर्ट भेजी। यही नहीं अनंत सिंह ने आईजीआरएस पर बीईओ के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच करने को जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया था। जिलाधिकारी ने हाल ही में अपनी जांच आख्या शासन को भेज दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि डा. कल्पना मरदह बीईओ का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से लगातार विवादों में रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें