फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कच्ची दीवार अचानक ढही, मलबे में दबकर बढ़ई की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 08 Sep 2024 01:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के तमलपुरा गांव में रविवार की सुबह दीवार गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के तमलपुरा गांव में कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक बढ़ई की मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये है मामला
तमलपुरा निवासी त्रिलोकी शर्मा (55) रविवार को अपने कच्चे मकान में टीनशेड डलवा रहे थे। इस दौरान वह दीवार के पास बैठे थे। तभी मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। जिसके मलबे में दबकर त्रिलोकी शर्मा की मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। त्रिलोकी बढ़ई का कार्य करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें