फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बरामद, तीन तस्कर धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बबुरीवन स्थित ईंट-भट्ठे पर छापेमारी के दौरान 14 लीटर कच्ची शराब सहित बनाने का उपकरण बरामद हुआ। टीम ने मौके पर ही शराब को नष्ट कराया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार बरेसर पुलिस ने मांटा चट्टी से 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक जिला बदर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिनेश बिंद निवासी पहाड़पुर थाना बरेसर बताया। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। भदौरा संवाददाता के अनुसार चौकी प्रभारी बारा कृष्णप्रताप सिंह की टीम ने कर्मनाशा पुल के पास से दो आरोपियों को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ धर-दबोचा। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम मगरखाई गांव निवासी सुरेंद्र कुमार और गहमर गांव के टीका राय पट्टी निवासी आनंद यादव बताया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें