फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। सकलेनाबाद स्थित शहर कमेटी के कैंप कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन अनेकता में एकता का है। कहा कि देश के लिए राजीव गांधी के योगदान को भुला पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए उनके योगदान की चर्चा की। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. मारकंडेय सिंह, अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, महबूब निशा, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, कुसुम तिवारी, विनोद सिंह, शबीहुल हसन, रामनगीना पांडेय, रईस अहमद, शंभू कुशवाहा, अयूब अंसारी, विद्याधर पांडेय, सीमा विश्वकर्मा, आलोक यादव, मिंटू खान, गायत्री गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें