फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी नेह की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाने के साथ ही उनकी आरती उतारी। कलाई पर नेह की डोर बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व के चलते घरों में दिन भर उल्लास का माहौल बना रहा। जिला जेल में भी बड़ी संख्या में राखी बांधने के लिए बहनें पहुंची।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से बहनों में खासा उत्साह था। पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को देर शाम तक बाजारों में खरीदारी के सिलसिले में चहल-पहल बनी रही। मुहूर्त के ठीक पहले बहनें स्नान कर तैयार हो गई। इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार देने के साथ ही उनकी रक्षा का संकल्प लिया। देर रात तक राखी बंधवाने का क्रम चलता रहा। जिनके भाई दूसरे शहरों में थे, उन बहनों को राखी बांधने के लिए भाई की प्रतीक्षा करनी पड़ी। नन्हे-मुन्ने भाई-बहनों की खुशी देखते ही बन रही थी। उनकी कोमल कलाइयों पर राखी बांधने के बाद छोटी बहनों ने भैया राजा का मुंह मीठा कराने के साथ उनका दुलार भी किया। सबसे ज्यादा उत्साह उन मासूम बहनों में था, जो पहली बार अपने भाई को राखी बांध रही थीं। पर्व के चलते शहर में बंदी जैसी स्थिति रही। रोज गुलजार रहने वाली सड़कों पर आज चहल-पहल कुछ कम दिखाई दी। मुहम्मदाबाद, औड़िहार, जमानिया, सादात, भीमापार, नंदगंज, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, बारा, दुबिहा, खानपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, करंडा, सेवराई, देवकली, मरदह, बिरनो, दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने थाली में चंदन, रोरी, चावल मिठाई सजाकर भैया की आरती उतारी। इसके बाद उनकी कलाई पर प्यार के रूप में रूप में रेशम की डोरी बांधी और मुंह मीठा कराकर भाइयों से आशीर्वाद-उपहार लिया।


राखी और मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
गाजीपुर। रक्षाबंधन पर्व के दिन भी राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार मिठाई की खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर तो शाम तक खरीदारी होती रही। कमोवेश इसी तरह की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर भी रही। कई दुकानों पर दिन में ही छेना-खोवा की मिठाई खत्म हो गई थी।
विज्ञापन

महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का उठाया लाभ
गाजीपुर। राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से बीते वर्षों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात प्रदान की गई थी। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 तक दी गई इस सुविधा का अधिक संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। स्थानीय डिपो की मऊ, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर एवं प्रयागराज जाने वाली बसों में महिला यात्रियों की अधिकता थी। हालत यह थी कि जैसे ही बस प्लेटफार्म पर लग रही थी महिला यात्री उसमें सवार हो जा रही थी। कई बसें तो ऐसी थी जिनमें अधिकांश महिला सवारी ही बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें