गाजीपुर। कांग्रेस की ओर से प्रत्येक न्याय पंचायतों में आयोजित किए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत बिरनो ब्लॉक के अरखपुर गांव में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहाकि राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण किया।
न्याय पंचायत अध्यक्ष हेमनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण ने कहा कि राजीव गांधी हिंदुस्तान हिंदुस्तान को ताकतवर व आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे। उन्होंने 21वीं सदी के भारत का निर्माण किया। जिस आत्मनिर्भरता की बात आज हो रही है वह राजीव गांधी बहुत पहले कर चुके हैं। राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच के थे। उनके अंदर निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी।
जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में राजीव गांधी की जयंती मनाई जा रही है। कहा कि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का इंजन ग्रामीण भारत और मध्यम वर्ग पर निर्भर है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मध्यम वर्ग को मजबूत किए बिना देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामशरण राम, राजेश शर्मा, मंटू, सुधीर, विवेक, रामराज, विजय मौजूद रहे।