फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के राजेश ने लखनऊ में जीते तीन कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। अगर हौसला और मेहनत का जज्बा हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस बात को गौरा गांव निवासी राजेश राम ने साबित कर दिखाया है। गौरा ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि सत्येंद्र राय ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने 64 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजेश राम ने प्रतियोगिता की 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। कोल इंडिया की नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से सेवानिवृत्त राजेश का कहना है कि नियमित शारीरिक व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या से शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखा जा सकता है। अगर मन में कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। इसके लिए प्रतिदिन शारीरिक कसरत और अभ्यास जरूरी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। 64 वर्ष से अधिक की उम्र में एक साथ तीन पदक जीतकर उन्होंने युवाओं के साथ ही बुजुर्गों के सामने भी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके जज्बे और मेहनत की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें