फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिल्ली के राजा ने कानपुर के अंकित पहलवान को किया चित

विज्ञापन
डेहमा गांव के आखाड़े पर जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के डेहमा गांव में मंगलवार को विजयादशमी पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। थापा पहलवान और शिवम पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं, दिल्ली के राजा पहलवान ने कानपुर के अंकित पहलवान को चित कर 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीत ली। मुकाबले में अंकित को चित्त करते ही अखाड़ा दर्शकों के शोर से गूंज उठा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलिया सांसद सनातन पांडेय और विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, ददन पहलवान, बंशीधर यादव, जयहिंद यादव और विजय यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के सदस्य लालजी यादव ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से बीते 19 वर्षों से विजयादशमी पर इनामी कुश्ती प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों के पहलवान भी हिस्सा लेते हैं। दंगल की पहली कुश्ती बेदविहारी पोखरा के छोटू पहलवान और पंजाब के जावेद पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। कानपुर के रवि पहलवान और वाराणसी के यशवंत पहलवान का मुकाबला भी बराबरी पर रहा। देवरिया के दिनेश यादव और दिल्ली के सतीश पहलवान के बीच तथा कानपुर के राजू पहलवान और वाराणसी के यशवंत सिंह के बीच हुई कुश्ती का भी कोई नतीजा नहीं निकला। बिहार के डुमरांव के बंटी और देवरिया के संतोष पहलवान की कुश्ती बराबरी पर रही। बेदविहारी पोखरा के राहुल पहलवान और वाराणसी के प्रवीण पहलवान का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। कुश्ती में निर्णायक की भूमिका प्रभुनाथ पहलवान, राजेश्वर यादव और रियाज अंसारी ने निभाई। मंच संचालन अनिल यादव ने किया। अंत में आयोजक कृष्णा यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें