फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेटी की शादी में शामिल होने की थी तैयारी, उससे पहले ही उठ गई पिता की अर्थी

विज्ञापन
मृतक बीएसएफ जवान प्रेम कुमार सिंह की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गंगौली। बेटी की शादी 25 नवंबर को होनी थी। पिता प्रेम कुमार सिंह भी छुट्टी लेकर घर आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत की खबर ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव निवासी बीएसएफ जवान प्रेम कुमार सिंह (53) का 19 अक्तूबर को गुवाहाटी में उपचार के दौरान निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

खजूरगांव निवासी उनके बेटे प्रिंस सिंह ने बताया कि पिता वर्ष 2000 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गुवाहाटी में थी। करीब एक सप्ताह पहले पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 19 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे बीएसएफ के जवान पार्थिव शरीर लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया।
प्रिंस ने बताया कि पिता जून में छुट्टी पर घर आए थे और जुलाई में ड्यूटी पर लौट गए थे। परिवार में दो बेटे प्रिंस और पीयूष सिंह तथा एक बेटी प्रीति सिंह हैं। प्रीति की शादी 25 नवंबर को तय है। पिता बेटी की शादी में शामिल होने के लिए घर आने वाले थे, लेकिन उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पत्नी बबीता सिंह समेत परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। बेटे प्रिंस सिंह ने बताया कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें