फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मछली पकड़ने के लिए पानी भरे गड्ढे में उतरे रेलकर्मी की मौत

विज्ञापन
मृतक रेलकर्मी शिवबहादुर चौहान। स्रोत.. परिजन
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। कबीरपुर गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान मिट्टी के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर उतरे रेलकर्मी शिवबहादुर चौहान (32) की डूबकर मौत हो गई। घर नहीं पहुंचने पर एक घंटे बाद पत्नी जब गड्ढे के पास पहुंची तो घटना का पता चला। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि कबीरपुर गांव निवासी सोनिब चौहान ने जानकारी दी कि बेटा शिवबहादुर चौहान रेलवे के ग्रुप डी में ट्रैक मैन के पद पर था। वह अपराह्न तीन बजे घर से कुछ दूर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे निर्माण के दौरान मिट्टी के लिए खोद गए गड्ढे में मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर उतर गए थे। करीब एक घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद जब शिवबहादुर घर नहीं लौटे तो बहू प्रियंका अनहोनी सोचकर उसे खोजने निकल गई। गड्ढे के पास पहुंची तो पति नहीं दिख तो रोने- बिलखने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से गड्ढे भरे पानी में उसकी तलाश करने लगी लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सुबह पुलिस ने फिर से गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन शिवबहादुर चौहान का शव देखकर रोने- बिलखने लगे। पत्नी प्रियंका चौहान पति का शव को देखते बिलखते- बिलखते अचेत हो जा रही थीं। गांव की महिलाएं पीड़ित परिजनों को सात्वना दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें