फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव जब अपने भाई-बहन के नहीं, दूसरे का क्या होंगे : केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद शहीद पार्क में श्रद्धांजलि देते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि तेजस्वी यादव अपने भाई, बहू और बहन के नहीं हुए, वह दूसरे किसी के क्या होंगे। उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपमानित किया है। शनिवार को मोहम्मदाबाद में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव अब जयचंद को खोज रहे हैं, जबकि तेज प्रताप यादव कह रहे हैं कि जयचंद घर में ही छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मंगल पांडेय ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की थी और गाजीपुर के शिवपूजन राय सहित आठ शहीदों ने उसका समापन किया था । ठीक इसी तरह कृष्णानंद राय ने भी केवल अपराधियों से ही नहीं, बल्कि अंसारी बंधुओं के आतंक से भी मुक्ति दिलाने का काम किया। उन्होंने कृष्णानंद राय के बलिदान को सनातन धर्म की स्थापना और उसके साथ खड़े रहने के लिए दी गई शहादत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें