रायबरेली के महाराजगंज में हुए शराब कांड में 10 लोगों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को शराब की आठ दुकानों पर छापा मारा।
इस दौरान टीम ने औड़िहार, हसनपुर भद्रसेन और भीमापार बाजार की कुल आठ दुकानों पर छापा मारा। सैदपुर एसडीएम ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार को तीन देशी, तीन अंग्रेजी और दो बीयर की दुकानों में छापा मारा गया। इस दौरान कई जगहों पर गंदगी पाए जाने पर सेल्समैनों को फटकार लगाई गई और उन्हें अपनी दुकानों के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिया गया। इसके अलावा अनुबंध सीमा के अंदर रहकर शराब की बिक्री के निर्देश दिए गए। कहा गया कि यदि किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सैदपुर सीओ बलराम और आबकारी निरीक्षक नीरज पाठक मौजूद रहे। संवाद