गाजीपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या एक सितंबर को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में आयोजित महिला जनसुनवाई और जागरूकता शिविर में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।
यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-3 के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। कोरोना से पीड़ित परिवारों एवं अन्य पात्र परिवारों की महिलाओं को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से महिलाओं को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया गया है।