फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांध विरोध दर्ज कराया

विज्ञापन
हिन्दू पीजी कॉलेज में बाँह पर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराते शिक्षक। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार के निर्देशन में सभी प्राध्यापकों ने फुपुक्टा के आह्वान और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह एवं महामंत्री डॉ. राहुल सिंह के निर्देशन में काली पट्टी बांध कर सोमवार को अध्यापन कार्य किया। इकाई के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार ने कहा कि हमें अपनी मांगों के समर्थन में सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने तक आंदोलन जारी रखना होगा। वर्तमान सरकार शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ेंगे और सरकार को हमारी जायज मांगों के सामने झुकना ही होगा। इस अवसर पर डॉ. मदनगोपाल सिन्हा, डॉ. शशिनाथ सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. अरुंधती त्रिवेदी, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. कंचन कुमार राय, मनीष कुमार सिंह, रामलखन यादव, सुनील कुमार चौधरी, लालचंद पाल, विपिन कुमार, अखिलेश कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें