गणतंत्र दिवस के लिए चयनित----राजकीय महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा कुमारी। स्रोत-
गाजीपुर। 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड का अवलोकन करने के लिए विशेष अतिथि के रूप में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा कुमारी को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी प्रो. नेहा कुमारी ने दी। बता दें कि प्रो. नेहा वर्तमान में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने में उनके योगदान को ध्यान रखते हुए उन्हें यह अवसर प्रदान किया गया है।
नेहा कुमारी मूलतः सोनभद्र जिले की रहने वाली हैं। इनकी शिक्षा-दीक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हुई है। उन्हें वर्ष 2014 में कुलपति लालजी सिंह की ओर से बेस्ट स्टूडेंट का सम्मान भी दिया गया है तथा वह एमए गृह विज्ञान 2017 बैच की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार आदि ने शुभकामनाएं दी है।