फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में सरकार सक्षम : डॉ. तोगड़िया

विज्ञापन
मेदनीपुर गांव में हिंदूवादी सम्मेलन में बोलते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण त
विज्ञापन
सुहवल। इलाके के मेदनीपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल हिंदूवादी सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस सम्मेलन का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किया।
विज्ञापन

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सक्षम हैं।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने स्वयं को किसान का बेटा बताते हुए कहा कि उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान हिंदुत्व के लिए संघर्ष किया। उन्होंने देश के प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे हिंदू समाज संगठित होगा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें