फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से बुधवार को राजकीय हाईस्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों में कार्यरत 84 राजपत्रित प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाचार्यों की पदोन्नति कर दी गई। इसके अलावा सीधी भर्ती से 58 लोगों की तैनाती हुई है। जिले से राजकीय हाईस्कूल सौरी में कार्यरत प्रधानाचार्य राम अवतार यादव की भी पदोन्नति माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी में उप सचिव के पद पर हुई है। अन्य जिलों से तीन प्रधानाचार्य यहां आए हैं। इनमें दो महिला और एक पुरुष प्रधानाचार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर में नवीन कुमार पाठक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर में शालिनी श्रीवास्तव और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जमानिया में राधिका सागर की नियुक्ति प्रधानाचार्य के पद पर हुई है। सादात संवाददाता के अनुसार राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव की पदोन्नति माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी में उप सचिव के पद पर हुई है। शासन की ओर से जारी सूची में गाजीपुर जिले से एकमात्र प्रधानाचार्य हैं, जिनका इस पद पर चयन हुआ है। वह पिछले आठ वर्षों से मनिहारी ब्लॉक के सौरी गांव में स्थित राजकीय हाई स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2014 में उन्हें राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें