फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए मंडी समिति में तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूसुफपुर मंडी समिति के परिसर में मुहम्मदाबाद एवं जहूराबाद विधानसभा की मतगणना होगी। इसको लेकर मंडी समिति परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। नये शेड डाले जा रहे हैं। फर्श की ढलाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति के परिसर का बीते दिनों निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और समिति के सचिव को मंडी के शेड और गोदाम की मरम्मत कराने और आठ वर्ष से रह रहे सेमरा के कटान पीड़ितों से मंडी परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने कटान पीड़ितों से परिसर को खाली कराकर मंडी में निर्माण कार्य शुरू कराया । मंडी के दोनों शेड को हटा कर नये शेड डाल दिया गए हैं। शेड के फर्श की ढ़लाई का कार्य चल रहा है। समिति के सचिव ने बताया कि मंडी के गोदामों को भी खाली कराकर उनकी मरम्मत कराई जाएगी। मंडी की चहारदीवारी एवं सड़क अभी बनाया जाना शेष है। नए परिसीमन में मुहम्मदाबाद और जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र बलिया लोकसभा में चला गया है। जिले की सभी सात विधानसभाओं की गणना जंगीपुर मंडी समिति के परिसर में होती रही है। जंगीपुर में समिति में मतपेटिका जमा करने के समय और गणना के समय भीड़ एवं जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने बलिया लोकसभा क्षेत्र में आने वाले मुहम्मदाबाद और जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की मतपेटिका यूसुफपुर मंडी समिति में जमा कराने के साथ ही दोनों विधानसभाओं की गणना भी यूसुफपुर मंडी समिति में कराने का निर्णय लिया है। मतगणना के लिए मंडी समिति में तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें