फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को कराया गर्म भोजन

Wed, 03 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को कराया गर्म भोजन
विज्ञापन
जनपद में कुल 3866 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 3366 केंद्रों पर ‘‘हौसला पोषण योजना’’ की शुरुआत बुधवार को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में प्रारंभ किया गया। 43 सेक्टर प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने सेक्टर में दो-दो/तीन-तीन केन्द्रों पर योजना का शुभारंभ किया गया। हौसला पोषण योजना फीडिंग कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने अपने गोद लिये गये ग्राम जखनिया विकसखंड के जलालाबाद से किया।
विज्ञापन


ग्रामसभा की सभी गर्भवती महिलाओं एवं सभी अति कुपोषित बच्चों को मेन्यू के अनुसार गर्म तहरी एवं हलुअा खिलाया गया। इस दौरान अति कुपोषित बच्चों की माताओं को 500 ग्राम अमूल घी का एक पैकेट वितरण किया गया।जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी के गोद लिये गए ग्राम रूहीपुर में भी अपने हाथों से गर्भवती महिलाओं को गर्म पका-पकाया भोजन (तहरी) तथा फल का वितरण किया। 3 से 6 वर्ष के अति कुपोषित बच्चों को मुरमुरा चना एवं ग्लूकोज बिस्किट का वितरण किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. आरती सिंह ने अपने गोद लिये गये ग्राम बिंदवलिया एवं खालिसपुर में गर्भवती महिलाओं को मुख्य सेविका एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से तहरी खिलाकर ‘‘हौसला पोषण योजना’’ का शुभारंभ किया। दोनों ग्राम सभाओं में अतिकुपोषित बच्चों को मेन्यू के अनुसार हलुआ एवं घी का पैकेट उनके अभिभावकों में वितरण कराया गया।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव बरही में योजना के तहत बुधवार  को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बरही पर  गर्भवती महिलाओं एवं अति कुपोषित बच्चों को गरमा गरम भोजन, फल, दूध पिलाकर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य सेविका श्वेता सिंह ने बताया कि शासन की  मंशानुसार गांव की  गर्भवती एवं अति कुपोषित बच्चों को गरमा-गरम भोजन, एवं फल, दूध दिया जाना  है। इस मौके  पर प्रधानाध्यापक कैलाश  यादव, बिन्दु सिंह, धर्मा यादव, संगीता, रामप्रकाश सिंह, सुनील गुप्ता, दिनेश,  ग्राम प्रधान  रामबदन गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।  
खानपुर संवाददाता के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकताऱ कुसुम पांडेय ने हौसला पोषण मिशन के   तहत ब्लाक सैदपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए केंद्र पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं को दूध पिलाकर योजना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर धर्मा देवी आदि उपस्थित थे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तारा पाण्डेय,  सहायिका प्रभावती देवी ने अपने केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को दूध पिला कर हौसला पोषण मिशन योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान हरिमंगल राम, दिनेश राम आदि उपस्थित रहे।गहमर संवाददाता के अनुसार ग्राम प्रधान मीरा दुर्गा चौरसिया के कार्यालय पर गांव की गर्भवती महिलाओं को तहरी एवं मौसमी फल एवं सात माह से 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को हलवा एवं फल देकर योजना का आगाज किया। इसके अलावा गांव के सभी आगनबाड़ी केन्द्रों पर  भी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सीडीपीओ दिलीप सिंह, सुपरवाइजर पदमावती सिंह, दुर्गा चौरसिया, अनीता, मीना, सुधा, आरती, प्रतिभा, पार्वती, गिरजा आदि  थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें