फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 हजार हुई बकाया वसूली, सात मीटर लगाए गए

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के लाल दरवाजा  मुहल्ला में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया न जमा करने पर जहां  तीन उपभोक्ताओं के दूकान का कनेक्शन काटा गया, वहीं बकाया का 70 हजार रुपया  वसूल किया गया। चेकिंग के चलते दूकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। कई  दूकानदार दूकान बंद कर इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन


बकाया वसूली और बिजली चोरी को  लेकर बिजली विभाग काफी गंभीर है। वसूली करने और बिजली की चोरी को रोकने के  लिए इसकी तरफ से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज  नगर एसडीओ के नेतृत्व में चेकिंग टीम शहर के लालदराजाला मुहल्ला में  पहुंची। इलाहाबाद बैंक के आसपास के दुकानों का जांच की। टीम में शामिल  प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि कुल 27 दुकानों का कनेक्शन  चेक किया गया। इस दौरान डेढ़ लाख रुपया बकाया होने पर तीन दुकानों का  कनेक्शन काटा गया। इसके अलावा बकाया का 72 हजार रुपया वसूल किया गया। सात  दुकानों में नया मीटर लगाया गया।

नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा ने कहा कि चेकिंग  के दौरान बिल जमा करने पर जिन लोगों का कनेक्शन काटा जा रहा है, अगर वह  पुन: कनेक्शन जोड़ते हैं तो उनके खिलाफ धारा 138बी और अगर कोई चोरी से  बिजली जलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज  कराई जाएगी। जिन उपभोक्ताओं का बिल बकाया है, वह जमा कर दें, वरना चेकिंग  के दौरान उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग टीम में प्रमोद कुमार, पावर  मीटर रीडर विनय तिवारी, प्रदीप चौबे, आनंद ब्यास, लाइनमैन अबरार अहमद,  कैशियर प्रमोद कुमार के साथ ही डिसकनेक्शन और बिलिंग टीम के सदस्य शामिल  थे। चेकिंग के चलते दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। जिन लोगों  का अधिक बकाया था या अवैध रूप से बिजली जला रहे थे, वे दुकान का शटर डाउन  कर इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें