फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर की चहारदीवारी गिरी, दूषित पानी पीने को विवश उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर गांव का उप डाकघर की चहारदीवारी गिर गई है। परिसर में लगे एकमात्र हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। शौचालय का दरवाजा टूट हुआ है। सबमर्सिबल पंप की मोटर फुंक चुकी है और पाइपलाइन खराब हो गई है। इससे कर्मचारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर गांव के स्टेशन रोड स्थित उप डाकघर की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। यहां की चहारदीवारी करीब 30 मीटर ढह गई है। मुख्य गेट से अंदर जाने वाले दूसरे गेट का दरवाजा भी टूटकर अलग हो गया है। साथ ही ग्राहकों एवं कर्मचारियों के लिए बने शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ है। शौचालय में सप्लाई होने वाले पानी के लिए लगा सबमर्सिबल पंप का मोटर एवं पाइपलाइन वर्षों से खराब पड़ी है। शौचालय में दरवाजा एवं पानी की व्यवस्था नहीं होने से कर्मचारियों के साथ महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों के पीने के लिए लगे हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। डाकघर पर मौजूद उपभोक्ता गौरी चौरसिया, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, रघुराज आदि ने बताया कि अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। यहां न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के लिए स्वच्छ पानी की। लोगों ने डाक विभाग का इन सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में पोस्ट मास्टर निरंजन कुमार ने बताया कि इसकी सूचना कई बार अधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें