फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर सियासी उबाल

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद रूकुंदीपुर गांव स्थित पैतृक आवास पर परिजनों से मुलाकात करतीं राज
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस की लाठीचार्ज में घायल भाजपा के दिव्यांग कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत से जनपद का सियासी पारा चढ़ने लगा है।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को रुकुंदीपुर गांव में राजनीतिक दलों के नेताओं और आस-पास के इलाकों से लोगों का पहुंचने का क्रम जारी रहा। उधर, बृहस्पतिवार की रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों की भीड़ लगी रही। देर रात शहर के श्मशान घाट पर भाजपा कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार हुआ। भतीजे कृष्णा उपाध्याय ( 13) चाचा सियाराम उपाध्याय के शव को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखेंं भर आईं। चकरूकुंदीपुर गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से शुक्रवार को भी पुलिस की टीम तैनात रही। सियाराम के घर पहुंचने वालों पर पुलिस पैनी नजर रख रही थी। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के राजनेता के अलावा आस-पास के इलाकों और क्षेत्र के लोगों का आने क्रम जारी था। घटना से दुखी थे, वहीं पुलिस की बर्बरता और निर्ममता की चर्चा करते हुए नाराजगी जता रहे थे। हर कोई सिर्फ निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
संवेदना जताने पहुंचे सांसद- विधायक-मुहम्मदाबाद। नोनहरा थाना पुलिस के लाठीचार्ज में मृत भाजपा कार्यकर्ता के गांव रुकुंदीपुर पहुंच कर शुक्रवार को संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने सियाराम उपाध्याय के माता-पिता से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट किया। कहा कि जो भी जरूरत होगी वह पूरी की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश गिरी आदि थे।वहीं, मोहम्मदाबाद विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने मृतक के घर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट किया। कहा कि प्रदेश में पुलिस निरंकुश हो गई है। धरना दे रहे लोग चाहे किसी भी दल या जाति के हों पुलिस को निर्ममतापूर्वक किसी की पिटाई करने का अधिकार नहीं है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। हम सभी इस दुख की घड़ी में मृतक परिवार के साथ खड़े हैं। संवेदना प्रकट करने वालों में बलिया के सांसद सनातन पांडेय के पुत्र रामेश्वर पांडेय, सपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गोवर्धन यादव, अजय यादव आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन

दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना देगा सर्व समाज विकास मंच-दुल्लहपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर सर्व समाज विकास मंच विकलांग संगठन की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने नोनहरा थाना में गांव की समस्या को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से धरना दे रहे दिव्यांग एवं भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय सहित अन्य लोगों पर पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरपी पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक हक है। अधिकारियों के इशारे पर नोनहरा पुलिस ने बत्ती बुझाकर जिस तरह लाठीचार्ज किया, वह निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि दिव्यांग सियाराम उपाध्याय के परिवार को नौकरी, उचित मुआवजा और दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई दो दिनों के भीतर की जाए। संगठन ने मांगपत्र उच्चाधिकारियों को ऑनलाइन भेजते हुए स्पष्ट किया कि अगर निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। संगठन यह बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम, हृदय नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद, सुनील कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें