फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनावाधिकार आयोग पहुंची नोनहरा लाठीचार्ज की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर व महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नयी दिल्ली को पत्र लिखकर नोनहरा थाना परिसर में हुए लाठीचार्ज और घायल सियाराम उपाध्याय की मौत की जानकारी दी। साथ ही इस प्रकरण की जांच और दोषी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया है कि जानकारी के अनुसार कुछ लोग बिजली के पोल से संबंधित एक प्रकरण में थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अचानक थाने की लाइट बंद कर लाठी चार्ज कर दिया। इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल सियाराम उपाध्याय की 11 सिंतबर को मौत हो गई। मृतक भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक न तो एफआईआर दर्ज की है, न समुचित कार्रवाई। सिर्फ पुलिस कर्मियों का निलंबन कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। सियाराम उपाध्याय के शरीर पर आईं चोटों के फोटो तथा वीडियो इस बात को प्रमाणित कर देते हैं कि उनकी मौत पुलिस की पिटाई से ही हुई है। उन्होंने मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ मृतक परिवार को न्यूनतम 50 लाख रुपये राजकीय क्षतिपूर्ति प्रदान कराने के आदेश देने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें