फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे- चप्पे पर तैनात रही पुलिस, जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल से लेकर नगर के प्रत्येक चौराहों एवं मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टि कोण से पुलिस तैनात थी। वहीं पुलिस के आला अधिकारी चक्रमण करते नजर आए। इधर नगर में जाम की स्थिति शाम पांच बजे तक बनी रही। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के लंका, सिंचाई विभाग चौराहा, खजुरिया से पुलिस लाइन जाने वाला मार्ग, विकास भवन से आरटीआई चौराहा, पीजी कालेज से विकास भवन सहित शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन की रफ्तार दोपहर 12 बजे के बाद धीमी दिखाई पड़ी। लंका मैदान में जनसभा स्थल को जाने वाले लोग को लेकर आई बसों को खड़ा किया जा रहा था। इसके बाद वे पैदल ही बड़ीबाग से सिंचाई विभाग चौराहा होते आरटीआई मैदान पहुंच रहे थे। वहीं विकास भवन चौराहा के पास आरटीआई चौराहा तक वाहनों का आवागमन बंद था। सड़क पर पैदल चल रहे लोगों की भीड़ से जाम की स्थिति बनी हुई थी, जो शाम चार के बाद धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। इधर प्रमुख चौराहों से लेकर सभा स्थल पर पुलिस और अन्य सुरक्षा की टीम तैनात थी। सभास्थल के तरफ जाने वाले लोगों की गहनता पूर्वक जांच के बाद छोड़ा जा रहा था। वहीं पुलिस लाइन को जाने वाले मार्ग पर आमजनों के आवागमन पर पूर्णत: पाबंदी लगाई गई थी। उस मार्ग से सिर्फ वीआईपी और पत्रकारों को ही सभास्थल में प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें