फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान पर छापेमारी कर दो लाख की शराब बरामद, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 06:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले की पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर दो लाख की शराब बरामद की। वहीं पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
तीन शराब तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में रेवतीपुर के एक गांव के बहोरिक राय पट्टी स्थित एक घर पर छापामारी करके पुलिस ने सोमवार की रात दो लाख रुपये का 59 पेटी देशी शराब बरामद किया। शराब के साथ ही एक ट्रैक्टर, एक पिकअप, दो बाइक, तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


थाने के प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के बहोरिक राय पट्टी स्थित एक मकान में शराब तस्कर शराब संग मौजूद हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापामारी करते हुए मकान से दो लाख रुपये की कीमत का 59 पेटी देशी शराब बरामद किया। मौके से एक एक ट्रैक्टर, एक पिकअप, दो बाइक व तीन मोबाइल बरामद किया गया। 

बरामद सभी समानों को सीज कर दिया गया है। तीन शराब तस्करों दीपक सिंह निवासी गहमर, राकेश कुमार भारती निवासी गहमर, बिहार के रोहतास के करहगर के शमशाद को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं गिरफ्तार तीनों तस्करों को मंगलवार को थाने से निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। तस्कर शराब को पिकअप व ट्रैक्टर के माध्यम से बिहार ले जाने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें