मनिहारी/ शादियाबाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर निवासी टाप टेन अपराधी कर्मवीर सिंह सोनू को दबोचने के लिए शुक्रवार को पुलिस टीम ने उसके मकान पर छापेमारी की। इस बीच वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसके भाई सुजीत सिंह को पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। साथ ही एक अलटो, एक स्कार्पियों व ट्रैक्टर-ट्राली भी कब्जे में ले ली। वहीं मकान परिसर में स्थित कुएं में फेंके हथियार को बरामद करने का प्रयास चल रहा है। इस दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देेश पर आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स टापटेन अपराधी के घर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में कर्मवीर सिंह सोनू वर्ष 2013 में सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार गांव निवासी सोनू सिंह की हत्या करने के बाद सुर्खियों में आया था। इसके बाद उसका नाम मुहम्मदाबाद में एक व्यवपारी की छिनैती के बाद हत्या में भी प्रकाश में आया था। वह अपनी पत्नी को बीडीसी चुनाव में उतारा और गांव में प्रचार करने के दौरान कहासुनी होने पर श्रवण राजभर की बीते वर्ष 2015 में हत्या कर दी थी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश प्रदेश में करोड़ों रुपये सोना लूटने पर भी उसका नाम सामने आया था। सांयकाल दोबारा पहुंची पुलिस टीम दरवाजे पर स्थित कुंए में असलहों की तलाश जारी है। कुंए से पानी को बाहर निकाला जा रहा था। साथ टाप टेन अपराधी से जुड़े तार के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी काफी शातिर किस्म का बदमाश है। इसके ऊपर रंगादारी मांगने के साथ अन्य संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की गई है।