फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र स्थित कृषि मंडी के पास एक भवन की छत पर प्रार्थना- सभा कर धर्म परिवर्तन कराने के नाम पर लोगों के एकत्र होने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों गिरफ्तार कर लिया। इधर, जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष दोपहर दो बजे जंगीपुर थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने समझा- बुझाकर रात आठ बजे मामला शांत कराया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। छापा मारने के दौरान कुछ ईसाई धर्म से संबंधित धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गईं। मुख्य आरोपी रमेश कुमार चंचल लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रमेश कुमार चंचल, विजेंद्र कुमार, विष्णु और प्रदीप के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा दर्जन भर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि समझा- बुझाकर मामला शांत कराया गया। चार लोगों के खिलाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छीनबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें