फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में तड़तड़ाईं गोलियां: पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, कई थानों में दर्ज हैं केस

Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Crime News: गाजीपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में थाना खानपुर पुलिस टीम की बदमाशों से शनिवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 हजार का इनामी वांछित शातिर नकबजन मुकेश उर्फ शिप्पू  राजभर गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस के अलावा चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया।

विज्ञापन


सीओ कासिमाबाद शुभम वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत चल रहे अपराध विरोधी अभियान के दौरान थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामिया बदमाश चांदपुर मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेरने की कोशिश की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें; चंदौली पुलिस का एक्शन: अधिकारियों को चप्पल दिखाने के मामले में सपा के पूर्व विधायक पर केस, पढ़ें- पूरा मामला
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल सीएचसी खानपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश उर्फ सिप्पू (शिप्पू) राजभर पुत्र राधे उर्फ राधेश्याम राजभर निवासी सिगारपुर गहिरा, थाना खानपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया कि अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जौनपुर और गाजीपुर जिलों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


मुठभेड़ और गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष खानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी सिधौना कमल भूषण राय और चौकी प्रभारी मौधा राम बाबू सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।बताया कि घायल इनामिया बदमाश के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें