फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: जिले में लगाए जा रहे पौधों की निगरानी करेंगे पीएम मोदी

Sun, 04 Jul 2021 09:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

जिले के 26 विभाग इस अभियान में लगे हैं। इस दौरान 37 लाख पौधे लगाए जाएंगे। डेस्बोर्ड पर एक-एक पौधे की जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
जमानियां तहसील प्रांगण में पौधरोपण करते एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में वन महोत्सव अभियान का रविवार को चौथा दिन रहा। इस दिन जिले में वृहद वृक्षारोपण कराया गया। जिले के 26 विभाग इस अभियान में लगे हैं। गांव के रोजगार सहायक से लेकर जिलाधिकारी और जन प्रतिनिधि तक इस मुहिम में भाग ले रहे हैं। रविवार शाम तक 31 लाख पौध रोपण का लक्ष्य था, जिसमें सबसे ज्यादा 18 लाख पौधे ग्राम विकास विभाग को लगाए हैं।

विज्ञापन


साथ ही वन महोत्सव के दौरान जिले में कुल 37 लाख पौध रोपण का लक्ष्य है। वन विभाग ने बताया कि इन सभी पौधों की जीओ टैगिंग होगी, जिससे पीएम भी निगरानी कर सकेंगे।

जिला वन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में पौध रोपण का जायजा लेने के लिए एक नोडल मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है। जो सोमवार को गाजीपुर में आएगी और चल रहे पौध रोपण के बारे में रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि सभी पौधों की जीओ टैगिंग होगी जिससे पौधों की निगरानी पीएम भी कर सकेंगे। जीओ टैगिंग होने के साथ विभाग की वेबसाइट पर बने डैसबोर्ड पर सभी पौधों का आंकड़ा उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान-2021 का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शहर के छावनी लाईन स्थित बालेश्वर पांडेय आईटीआई कॉलेज परिसर में किया। वहां पीपल प्रजाति के पौध रोपण से किया गया। आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि मानव का जीवन प्रकृति के साथ सह अतित्व का भाव रहा है।

विज्ञापन

पुरातन काल में सभ्यताओ का विकास नदियों एंव जंगल के किनारे ही हुआ। जल और जंगल पर ही मानव का जीवन आधारित रहा है। उन्होंने वन महोत्सव कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया।

वहीं, सोमवार से पौधों का जीओ टैगिंग भी किया जाएगा, जिसको सभी विभाग अपने स्तर से कराएंगे। टैगिंग के साथ ही विभागों को पौध रोपण भी कराना होगा, जो सात जुलाई तक चलेगा। जिले में वन विभाग के अलावा कुल 11,350 क्षेत्र हैं, जिनका जीओ टैगिंग किया जाएगा।  जिसको वन महोत्सव के दौरान रोपित करना है।

आईटीआई परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद सदर विधायक संगीता बलवंत ने कहा, हर व्यक्ति एक पौध अवश्य लगाये और पौध रोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने अपने संबोधन में जनपद वासियों को जन सभागिता के माध्यम से पौध रोपण कर जनपद में हरियाली लाने की अपील की।
 
डीएम ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला मेडिकल कालेज में कोविड-19 से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप शिलापट्ट का अनावरण के साथ-साथ  271 पौधों का रोपण किया गया।

किसानों की आय दोगुनी करने पर ध्यान
वन विभाग की ओर से निशुल्क पीपल, बरगद, जामुन, अमरूद, आम, अर्जु, पाकड़, सहजन, सागौन ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे सरकार के मंशा के अनुरूप किसानों की आय में वृद्धि के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें