फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमू शेड में कार्यरत कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति हमेशा उत्तरदायी रहने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी एसएन शाह एवं उनकी टीम ने औड़िहार एवं नन्दगंज रेल खंड का सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण किया। इसके साथ ही औड़िहार स्थित डेमू शेड में गाड़ियों की नियमित होने वाली अनुरक्षण प्रणाली की समीक्षा की। डेमू शेड में कार्यरत कर्मचारियों का संरक्षा के प्रति ज्ञान परखा। उनको संरक्षा के प्रति हमेशा उत्तरदायी रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सेफ्टी ऑडिट टीम सड़क मार्ग से नंदगंज स्टेशन पहुंचीं। संरक्षित यातायात प्रबंधन के लिए इंजीनियरिंग, सिगनल, ऑपरेटिंग विभाग के संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की सक्षमता प्रमाण पत्र एवं पीरियाडिकल मेडिकल परीक्षणों की जांच की। इसके साथ ही स्टेशन सेक्शन में संस्थापित बर्थिंग ट्रैकों, पॉइंट मशीनों, सिगनलों, पैदल उपरिगामी पुल की ऊंचाई आदि का गहन निरीक्षण करते हुए संरक्षा की समीक्षा की। इसके बाद सेफ्टी ऑडिट टीम पुश ट्राली से नन्दगंज-औड़िहार रेल खण्ड में स्टैंडर्ड मानकों का परीक्षण करते हुए औड़िहार स्टेशन पहुंची। इस खंड में पड़ने वाले पुल-पुलिया एवं कर्वेचर पर ट्रैक फिटिंग्स का गहन निरीक्षण कर सम्बंधित को निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य परिवहन परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार, मुख्य इंजीनियर/कार्य एसपी यादव, चीफ रोलिंग स्टाक इंजीनियर/फ्रेट आरके जाटव, मुख्य सिगनल इंजीनियर ज्ञानप्रकाश, अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ इंजीनियर द्वितीय एमके सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयम्बक तिवारी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें