फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोराबाजार को हराकर पिपरा ने कप पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी सती स्मारक डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर शिव शक्ति स्पोर्टिंग क्लब पिपरा के तत्वावधान में बारहवीं ग्रामीण स्तरीय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए फाइनल में मेजबान पिपरा ने गोराबाजार को चार विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

टास पिपरा ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोराबाजार की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 55 एवं आजाद ने 51 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पिपरा ने एक ओवर शेष रहते छह विकेट खोकर 154 रन बनाकर फाइनल जीत लिया। टीम की ओर से शिवम ने 32 एवं शान ने 27 रन बनाए। मुख्य अतिथि जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन आफ द मैच और मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार पिपरा के वीरेंद्र यादव एवं आदिल को प्रदान किया गया। इस मौके पर सोनू यादव, राकेश यादव, यशवंत सिंह, ब्लाक प्रमुख संतोष कुशवाहा, एमएच खान, मोहन बागी, गणेश यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें