फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर लोग पीते हैं गांजा, इसे कानून का दर्जा दिया जाए : अफजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी ने बृहस्पतिवार को गांजा और भांग पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग धार्मिक स्थलों पर प्रसाद बताकर गांजा पीते हैं। सरकार से मांग की कि इसे कानूनी दर्जा दे दिया जाए।
विज्ञापन

पत्रकार भवन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गांजा को वैध कर देना चाहिए। लाखों-करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। बड़े-बड़े धार्मिक आयोजनों में लोग गांजा पीते हैं। उसे भगवान का प्रसाद और बूटी कहकर पीते हैं। भगवान की बूटी है, तो अवैध क्यों? ये दोहरी नीति क्यों? अगर गांजा कानूनन अवैध है, तो पीने की छूट क्यों है? ये दोहरी नीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि कुंभ में एक मालगाड़ी गांजा खप जाएगा। साधु, संत, महात्मा और समाज के बहुत लोग गांजा शौक से पीते हैं। न यकीन हो तो गाजीपुर के मठों में चलकर देखिए। कहा कि मुख्यमंत्री से कहिए कि वे नई शराब की दुकानें बंद कराएं। किस धर्म में कहा गया है कि शराब की दुकानों का विस्तार कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें