फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की कमी से हलाकान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के चलते रविवार को सड़कों पर वाहनों की कमी के चलते यात्री हलाकान रहे। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बाहर से आए यात्रियों को हुई। उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। रोडवेज तथा रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान कराया जा रहा है। रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई। इन पार्टियों को ले जाने के लिए सैकड़ों सरकारी और निजी छोटे-बड़े वाहनों को लगाया गया है। कुछ छोटे यात्री वाहनों का अधिग्रहण नहीं हुआ। अधिग्रहण के डर से अपने वाहनों को स्टैंडों से हटा लिया था। रविवार को वाहनों के अभाव में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साधन के लिए यात्री इधर-उधर भटकते रहे। किसी तरह जीप एवं टैंपो से टुकड़ों में यात्रा कर लोग गंतव्य तक पहुंच सके। दिन में तेज धूप एवं गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों की समस्या सोमवार को भी बनी रहेगी। यात्री वाहनों का टोटा होने से धक्का-मुक्की के बीच लोग यात्रा करते नजर आए। गाजीपुर, सैदपुर, युसूफपुर, दिलदारनगर, औड़िहार आदि स्थानों पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को देर तक स्टेशन पर ही रहना पड़ा। कुछ यात्री बाद में अपने घरों से निजी वाहन मंगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें