फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बीच जाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद राय सांकृत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क में पहुंचकर वहां शहीद डॉ. शिवपूजन राय एवं वंशनारायण राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से कार्यकर्ता पदयात्रा करते भाजपा भगाओ, देश बचाओ का नारा लगाते हुए नगर के शाहनिंदा मुहल्ले के स्वतंत्रता सेनानी स्व. बंझू यादव के आवास पर पहुंचे। वहां आनंद राय सांकृत ने स्व. बंझू यादव के पुत्र गणेश यादव एवं शिवप्रकाश सिंह यादव को माल्यार्पण के बाद अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के शहीदों एवं सेनानियों का सम्मान किया है। आज आजादी को झूठा बताकर आजादी दिलाने वाले शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया जा रहा है। ऐसे लोगों को देश की जनता माफ नहीं करेगी। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय कुमार दूबे, वीरेंद्र राय, गोपाल सिंह यादव, लालबाबू यादव, अनुज राय, जैनेश पंकज, रमाकांत यादव, राजकपूर रावत, अशोक भारती, चंदा देवी, शारदा देवी, संजीत यादव, पंकज उपाध्याय, इरफान, पिंटू बिंद, रणजीत राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें