फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन, बादल और अजीत ने जीते अपने मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर देवकली के परिसर में महाशिवरात्रि के पर्व पर ग्राम प्रधान डॉ. रामप्रवेश कुशवाहा की ओर से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनपा के धीरेंद्र और बक्सड़ा के निर्भय शर्मा की कुश्ती बराबरी पर रही। पवन शर्मा और विकास कुशवाहा के बीच हुए मुकाबले में पवन शर्मा ने पटकनी दी।
विज्ञापन

बादल एवं श्रवण के बीच हुए मुकाबले में बादल ने पटखनी दी। अक्षय और प्रिंस की कुश्ती बराबरी पर रही। बक्सड़ा के अजीत ने बकैनिया के संजीत यादव को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की। ग्राम प्रधान ने बताया कि वर्ष 1966 से शुरू हुई यह पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता परस्पर चली आ रही है। इस मौके पर राजेंद्र राम, हरिकेश, प्रेम नारायण, वासुदेव, अशोक कुशवाहा, सूर्यकांत, रोशन कुशवाहा, पूर्व प्रधान कमलेश कुशवाहा, अरुण गुप्ता, जागेश्वर कुशवाहा, जगनारायण, सतीश गुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मदेव कुशवाहा और संचालन जयकरण कुशवाहा ने किया। रेफरी की भूमिका हलधर यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें