दोपहर 1:30 बजे गेट पर लगे ब्रेंच पर बैठकर शेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र का ताला खुलने का इ
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया था। इसमें करीब 2345 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, इसमें से करीब 857 मरीज वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, बुखार, खुजली, दाद, मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीज पहुंचे थे।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर में कोई डॉक्टर और कर्मचारी नहीं होने से गेट पर दोपहर डेढ़ बजे ताला लटक रहा था, इसकी वजह से बाहर बैठे मरीज करीब दो घंटों से ब्रेंच पर बैठकर इंतजार करते हुए निराश होकर वापस चले गए।
शेरपुर गांव निवासी रमेश यादव ने बताया कि पैर में लगी चोट की दवा लेने के लिए करीब 11:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर पहुंचा था। लेकिन गेट पर ताला लगा हुआ था। दवा के लिए दोपहर करीब 1:30 बजे तक ना तो डॉक्टरों और ना ही कोई कर्मचारी पहुंचा था। इसकी वजह से करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें लौटना पड़ा।
वहीं, शेरपुर खुर्द गांव निवासी प्रेमशंकर यादव ने बताया कि पत्नी के बुखार आ रहा है, जिसकी दवा लेने के लिए करीब दो घंटे से इंतजार कर रहा था।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में 28 मरीज पहुंचे थे। जिनकी जांच के बाद डॉ. चंदन वर्मा की तरफ से दवा दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा में 32 मरीजों पहंचे थे। गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 35 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि, बदलते मौसम की वजह से इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। इनकी आवश्यक जांच के बाद दवाएं दी गई।