फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो टालरेंस नीति से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास : संगीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते दौर में महिलाओं की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं पहले की अपेक्षा अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त होकर परिवार से लेकर समाज तक हर जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। सड़क पर आवागमन हो या वाहन चलाना, परिवार संभालना हो या बच्चों की जिम्मेदारी महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं। यह बातें महिला जागरूक मंच की संरक्षक संगीता खन्ना ने रविवार को नगर में हुई परिचर्चा में कहीं। कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है। सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टालरेंस नीति और कड़े कदमों से भी महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई है। पहले जहां महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर असहज महसूस करती थीं, वहीं आज वे बेझिझक अपने कार्यों के लिए घर से बाहर निकल रही हैं और अपनी जिम्मेदारियां स्वयं संभाल रही हैं। कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल घर तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में उनकी भूमिका और निर्णय क्षमता को महत्व दिया जा रहा है। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता से भी सकारात्मक बदलाव आया है। परिचर्चा में अनीता गुप्ता, अंजना गुप्ता, अलका बरनवाल, पूनम खत्री विचार व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें