फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सादात रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए भटक रहे यात्री

विज्ञापन
सादात रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
सादात। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पेयजल की सुविधा का अभाव है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री प्यास बुझाने के लिए बोतलबंद पानी खरीदते हैं। इसके कारण उनको आर्थिक रूप से चपत लगती है।पेयजल की सबसे खराब स्थिति प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर है। यहां नल की टोटी सूखी है। पेयजल के लिए हैंडपंप की सुविधा भी दी गई है लेकिन, हैंडपंप भी खराब है। इससे यात्री पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते हैं। इस स्टेशन पर प्रतिदिन 1200 यात्री यात्रा करते हैं। प्लेटफाॅर्म नंबर दो 700 मीटर लंबा है। यात्री लंबे समय से खराब हैंडपंप को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं लेकिन, रेलवे अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत वृद्ध, बच्चे व महिला यात्रियों को होती है। स्टेशन पर पेयजल की समुचित सुविधा न होने के कारण बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। दुकानदार 20 रुपये की दर से प्रति बोतल पानी की बिक्री करते हैं। स्टेशन मास्टर वी प्रकाश ने बताया कि खराब हैंडपंप को जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जखनिया स्टेशन भी है सूखा-जखनिया। सादात की तरह जखनिया रेलवे स्टेशन पर भी पेयजल सुविधा का टोटा है। हैंडपंप से लेकर नल की टोटियां सूखी हैं। पेयजल की व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जखनिया रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 1500 यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों ने खराब हैंडपंपों व नलों की टोटियों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें