फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोर पकड़ने लगा है पासपोर्ट बनाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद पासपोर्ट बनाने का काम भी शुरु हो गया है। पिछले दिनों केंद्र खुलने के बाद से अब तक करीब 60 पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं। रोजाना बीस आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले लोगों को वाराणसी और लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ती थी। परेशानी को देखते हुए सरकार ने डाकघरों में इस सुविधा की शुरुआत की। इसके तहत प्रधान डाकघर में कुछ वर्ष पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाया गया था। संक्रमण के चलते घोषित कर्फ्यू के दौरान केंद्र बंद था और पासपोर्ट बनाए जाने का काम भी ठप रहा। लेकिन कर्फ्यू खत्म होने के बाद पुन: पासपोर्ट बनाने का काम शुरु हो गया है। दो सप्ताह में साठ लोगों का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पासपोर्ट बनाया जा चुका है। इसे बनवाने के लिए रोजाना ऑनलाइन 20 आवेदन किए जा रहे हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आवेदक को सभी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करानी पड़ती है। सब कुछ ठीक पाए जाने पर आगे की कार्रवाई के लिए उसे लखनऊ भेजा जाता है। सत्यापन अधिकारी ने बताया कि फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। व्यस्कों के पासपोर्ट के लिए 1500, अवयस्कों के लिए एक हजार तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1350 रुपये फीस निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें