फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ नगर निकायों में खुलेंगे पराग दूध बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की तीन नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में पराग दूध के बूथ खोले जाएंगे।बीते 29 अगस्त को शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने नगर निकायों के ईओ को पत्र भेज कर नगर पालिका व नगर पंचायतों में पराग मिल्क बूथ खोलने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

पत्र में उल्लेख है कि निकायों की ओर से इसके लिए 10 गुणे 20 वर्ग फीट भूमि उपलब्ध कराई जाए। पत्र में उल्लेख है कि पराग मिल्क बूथ पर पशुपालकों से दूध खरीद कर बिक्री की जाएगी ताकि दूध के कारोबार को बिचौलियों से मुक्त किया जा सके। साथ ही नगर वासियों को शुद्ध दूध मिल सके। वहीं, नगर पालिका ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि अभी पत्र नहीं मिला है। पराग मिल्क बूथ को लेकर शासन का जो भी निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
3.60 लाख की आबादी को मिलेगा फायदा-शहर समेत जनपद में आठ नगर निकाय हैं। इनमें शहर, मुहम्मदाबाद व जमानिया नगर पालिका क्षेत्र है। दिलदारनगर, जंगीपुर, बहादुरगंज, सादात, सैदपुर नगर पंचायत क्षेत्र है। पराग बूथ खुलने से इन नगर निकायों की 3.60 लाख से अधिक की आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें